Header Ads

सुबह की एक्सरसाइज और बैंड-बाजा


कभी-कभी लगता है मौसम बदलते क्यों हैं? इन्हें एक-समान होना चाहिए। पर ऐसा होता नहीं है और न हो सकता है। ठीक उसी तरह जैसे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता जिसे हम नहीं जानते। वैसे भी दूसरों से हमें क्या लेना-देना। No Need To Worry!!

सुबह 6 : 00 बजे - रात आसमान साफ था, सुबह खिली होगी ऐसी उम्मीद थी। हुआ भी ऐसा ही। जब जल्दी आँख खुल जाए तो समझ लीजिए दिन-भर कुछ अधिक समय आपके पास है। 

7 : 15 बजे : आज टीवी जैसे ही ऑन किया सबसे पहले MTV beats चला दिया। इसलिए नहीं कि गाना देख लिया जाए बल्कि इसलिए कि वह ब्लॉक तो नहीं हुआ। कल कुछ चैनल jio+ वालों ने लिस्ट में कम किए थे, कुछ नए जोड़ दिए थे।

मुझे लगता है आधा घण्टा एक्सरसाइज से काम नहीं चलने वाला। पसीना तो आता नहीं। शायद डांस-वांस शुरू किया जाए, कहानी में ट्विस्ट आएगा, जो आजकल नहीं आ रहा। लाइफ प्लेन (सपाट) सी चल रही है। कोई नई हलचल नहीं। मतलब कुछ चटपटा होना चाहिए। So Bored😌

9 : 00 बजे - कुछ याद नहीं इस घंटा क्या घटा। 

"तुसी बादाम खाया करो।" कोई चिल्लाया।

"तुसी अपना दिमाग चेक करवाओ।" फिर कोई जोर से बोला।

"तुसी ग्रेट हो जी।" इस बार मैं चिल्लाया।

कुछ बातों को दीवारों के बीच ही रहने दो।

10 : 20 बजे - लैपटॉप पर नज़रें गढ़ी हुई हैं। किताबों की सूची तैयार है। creativity अपने peak पर है। 

'Smile' किताब को मोटा-मोटा पढ़ा। कोई quote नहीं मिला। उसके कवर से कुछ  लाइनें टाइप कीं और उनकी पोस्ट अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट की

12 : 30 बजे - आज हैडफोन को हाथ नहीं लगाया। यह उसी तरह हुआ जैसे कभी गाजर का हलवा एक कटोरा भर खा लिया तो कई दिन तक मीठा खाने का मन नहीं करता।

शाम 5 : 00 बजे - एक पुराने स्टूडेंट के साथ चाय और नमकीन खा अलग-अलग विषयों पर चर्चा। फिर किताब के साथ फोटो लिया।

9 : 45 बजे - फिर से किसी का बैंड बज रहा है।

कल रात एक स्टूडेंट से बात हुई। मैंने उसे बताया कि विवाह आयोजन में सड़क पर बैंड बाजे वालों के साथ हूँ as a Band Member. 

उसने गाना चेंज करने की डिमांड की। फिर भी उसे जमा नहीं जब गाना चेंज करवाया।

9 : 55 बजे - सुबह किसी से बात हुई थी कि उन्हें रात को जल्दी सोना चाहिए। ऐसा करने से सुबह ऑटोमैटिक जल्दी उठा जाएगा। मेरा विश्वास है, वो मेरी बात जरूर मानेंगे। 

आखिर में ये पढ़ें : 

डॉ. रश्मि की किताब आयी थी 'लॉकडाउन की लव स्टोरीज़' उसपर मैंने कुछ महीने पहले एक review लिखा था कि मुझे वो किताब कैसी लगी।

यह रहा पोस्ट का लिंक : https://www.samaypatrika.com/2021/06/lockdown-love-stories.html

आपका
हरमिन्दर


No comments